Hazaribagh: DC हेमंत सती की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक हुई. इसमें सफाई, जल निकासी, भवन निर्माण, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग और वेंडिंग जोन पर चर्चा हुई.

अवैध निर्माण पर कार्रवाई
DC ने बिना नक्शा स्वीकृति या नियमों के उल्लंघन कर बने भवनों के खिलाफ कार्रवाई और नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. सभी व्यावसायिक एवं निर्माणाधीन भवनों को सात दिनों में जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे.
जल निकासी और अतिक्रमण
जलजमाव वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर प्रभावी निकासी व्यवस्था करने तथा प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए 15 दिनों में कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया.
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की समीक्षा
शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में डॉक्टर और मानव संसाधन की कमी दूर करने के लिए रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया.
पार्किंग व्यवस्था पर जोर
शहर में जाम की समस्या दूर करने के लिए व्यवस्थित पार्किंग और वेंडिंग जोन विकसित करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा गया.
ALSO READ: राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में तेजस्वी, बोले- जेल से डरने वाले नहीं

