News Wave Desk : आज के समय में बढ़ती आबादी और सीमित जगह के कारण छोटे घरों का चलन तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि सही इंटीरियर डिजाइन और कुछ आसान हैक्स अपनाकर छोटे घर को भी बड़ा, खुला और आकर्षक बनाया जा सकता है. इसके लिए भारी खर्च करने की जरूरत नहीं होती, बल्कि सही रंगों, फर्नीचर और सजावट का चुनाव ही काफी होता है.
विशेषज्ञों के अनुसार
विशेषज्ञों के अनुसार, घर की दीवारों पर सफेद, क्रीम या हल्के रंगों का इस्तेमाल करने से कमरा अधिक खुला और रोशन दिखाई देता है. वहीं, बड़े शीशे (मिरर) लगाने से रोशनी पूरे कमरे में फैलती है और जगह पहले से बड़ी महसूस होती है. इसके अलावा स्टोरेज वाले बेड, फोल्डिंग टेबल और सोफा, कम, बेड जैसे मल्टी फंक्शनल फर्नीचर जगह बचाने के साथ-साथ घर को व्यवस्थित भी रखते हैं. प्राकृतिक रोशनी आने देने के लिए हल्के रंग के पर्दों का उपयोग करना चाहिए, जबकि दीवारों पर फ्लोटिंग शेल्फ और वॉल कैबिनेट लगाने से फर्श खाली रहता है और कमरा अधिक खुला दिखाई देता है.

इंटीरियर एक्सपर्ट्स का कहना
इंटीरियर एक्सपर्ट्स का कहना है कि घर में जरूरत से ज्यादा सजावटी सामान रखने से बचना चाहिए. कम लेकिन आकर्षक डेकोरेशन घर की खूबसूरती बढ़ाता है. साथ ही पर्दों को छत के करीब लगाकर लंबे पर्दों का इस्तेमाल करने से कमरे की ऊंचाई अधिक नजर आती है. यदि आप भी अपने छोटे घर को बिना अधिक खर्च के बड़ा और स्टाइलिश लुक देना चाहते हैं, तो ये सात आसान इंटीरियर हैक्स आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं.


Also Read : Gen-Z अब ब्रांड नहीं, सस्टेनेबल फैशन को दे रही प्राथमिकता, बदल रही है युवाओं की सोच
