हजारीबाग: मेगा विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन, 27 लाख 65 हजार के परिसंपत्तियों का वितरण

Hazaribagh: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग के निर्देश पर रविवार को इचाक प्रखंड परिसर में मेगा विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का...

Hazaribagh: Mega Legal Services-cum-Empowerment Camp organized; assets worth ₹27.65 lakh distributed.

Hazaribagh: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग के निर्देश पर रविवार को इचाक प्रखंड परिसर में मेगा विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से लाभुकों के बीच धोती साड़ी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, केसीसी समेत सरकारी योजनाओं से जुड़ी परिसंपत्तियों एवं सहायता सामग्री का वितरण किया गया. इस दौरान दरिया गांव निवासी बसंत कुमार मिश्रा, पिता गोविंद मिश्रा को बाल विकास परियोजना की ओर से व्हीलचेयर और अन्य तीन जरूरतमंदों को हियर मशीन प्रदान की गई. जेएसएलपीएस द्वारा महिला समूह को लोन दिया गया. अंचल एवं प्रखंड कार्यालय सहित अन्य विभागों के माध्यम से पात्र लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ और परिसंपत्तियां उपलब्ध कराई गईं. शिविर में कुल 27 लाख 65 हजार रुपये की परिसंपत्तियों/लाभ से संबंधित वितरण का उल्लेख किया गया.

यह भी पढ़ें: छात्रों के मुद्दे पर राजनीति कर रही भाजपा, कंधे पर बंदूक रखकर लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती : विनोद पांडेय

मौके पर ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाश कुमार दुबे एवं मोहम्मद आशिफ इकबाल प्रमुख पार्वती देवी, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, बीडीओ संतोष कुमार, सीओ अनंत कुमार झा, डालसा के पारा लीगल वोलेंटियर कंचन मेहता, प्राणतोष राम व सुरेंद्र कुमार, बीपीओ स्वाति वर्मा तथा आपूर्ति विभाग के एएसआई सहित अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे. शिविर के माध्यम से लोगों को कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा पात्र लाभुकों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई. अधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकार और सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *