Ranchi: राजधानी के तुपुदाना थाना क्षेत्र के बाल सिरिंग स्थित ब्लू पौंड से रविवार को एनडीआरएफ की टीम ने एक युवक का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान साहिल कच्छप के रूप में हुई है. साहिल कच्छप ने शनिवार को ब्लू पौंड में कूदकर आत्महत्या कर ली थी. घटना की सूचना मिलने के बाद शनिवार को ही तुपुदाना थाना की पुलिस मौके पर पहुंची थी. छानबीन के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से युवक की मोटरसाइकिल, उसकी चाबी और चप्पल बरामद की थी.

NDRF की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
इसके बाद से ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही थी. रविवार को एनडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया गया. टीम ने कड़े प्रयास के बाद आखिरकार गहरे पानी से साहिल का शव बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

