Click Here
Click Here
Click Here

चर्चा में स्वास्थ्य मंत्री…. सोशल मीडिया में पगड़ी पहन, चंदन का टीका लगा तस्वीर की पोस्ट पूछा… बताओ मैं कौन हूं..हिन्दू, मुस्लिम, सिख या ईसाई?

रांची : इरफान अंसारी एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. सोमवार को उन्होंने अपनी एक तस्वीर...

रांची : इरफान अंसारी एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. सोमवार को उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा कर विपक्ष से सीधा सवाल किया. बताओ मैं कौन हूं. हिन्दू, मुस्लिम, सिख या ईसाई. तस्वीर में वे सिख पगड़ी पहने और माथे पर चंदन का टीका लगाए नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने धर्म और जाति के आधार पर राजनीति करने पर सवाल उठाया.

धर्म नहीं, इंसानियत और संविधान है देश की पहचान

मंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि जात-पात और धर्म के नाम पर राजनीति बंद होनी चाहिए और देश को बांटने की कोशिशों से बाज आना चाहिए. उन्होंने शहीद भगत सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि अंग्रेज उन्हें फांसी दे सकते थे, लेकिन उनके विचारों को नहीं झुका सके. उन्होंने कहा कि देश की पहचान किसी धर्म से नहीं, बल्कि इंसानियत, बराबरी और संविधान से है. साथ ही भाजपा नेताओं से सवाल किया कि वे देश को जोड़ने की राजनीति करेंगे या बांटने की. मंत्री ने यह भी कहा कि जनता सब देख रही है और जब फैसला सुनाती है तो सत्ता के ऊंचे सिंहासन भी हिल जाते हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *