News Wave Desk : भोजपुरी स्टार Pawan Singh और उनकी पत्नी Jyoti Singh के बीच चल रहा तलाक मामला एक बार फिर सुर्खियों में है, हाल ही में एक पॉडकास्ट में ज्योति सिंह ने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर कई बड़े खुलासे किए, उन्होंने कहा कि वह शुरुआत से ही पवन सिंह से शादी के खिलाफ थीं, लेकिन उनके पिता के दबाव में यह रिश्ता हुआ, ज्योति सिंह ने बताया कि जब उनकी शादी तय हो रही थी, तब उन्होंने अपने पिता से रो कर कहा था कि उनकी शादी कहीं और कर दी जाए, लेकिन पवन सिंह से नहीं, उनके मुताबिक, पवन सिंह की पहली पत्नी के सुसाइड की खबर ने उन्हें अंदर तक डरा दिया था, यही वजह थी कि उनके मन में लगातार सवाल उठ रहे थे कि आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया गया.
ज्योति सिंह के पिता को भी हुआ पछतावा

ज्योति ने कहा कि उन्होंने अपने पिता को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार था, अब उनके पिता को भी इस फैसले पर पछतावा है, उन्होंने यह भी बताया कि पहले पवन सिंह का रिश्ता उनकी बहन के लिए आया था, लेकिन बहन की शादी में दिलचस्पी नहीं होने के कारण बाद में उनका रिश्ता ज्योति से तय कर दिया गया, पॉडकास्ट में ज्योति सिंह ने दावा किया कि शादी के बाद उन्होंने रिश्ते में काफी प्रताड़ना झेली, उन्होंने कहा कि वह अब दूसरी शादी नहीं करेंगी, क्योंकि इस रिश्ते ने उनकी जिंदगी के कई साल खराब कर दिए, ज्योति ने तलाक के लिए 10 करोड़ रुपये एलिमनी की मांग को भी सही ठहराया, उनका कहना है कि पवन सिंह के साथ रिश्ते में उनके 8 साल बर्बाद हुए हैं, इसलिए गुजारा भत्ता मांगना गलत नहीं है, ज्योति सिंह ने Pawan Singh पर अबॉर्शन कराने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए, हालांकि, उन्होंने कहा कि वह अब भी शादी बचाना चाहती हैं, लेकिन पवन सिंह किसी भी तरह के समझौते के लिए तैयार नहीं हैं.
