Ranchi : आईसीआईसीआई में मोरहाबादी ब्रांच के रिलेशनशीप मैनेजर विकास कुमार (30 वर्ष) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. उनके बड़े भाई विक्की कुमार ने अरगोड़ा थाना में उनकी पत्नी शिवानी शंकर पर हत्या का शक जाहिर किया. इस संबंध में उन्होंने अरगोड़ा थाना में शिवानी शंकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. विकास कुमार अशोक नगर स्थित बुद्ध विहार रोड नंबर वन में रहते थे.
दर्ज प्राथमिकी में क्या है
प्राथमिकी में विक्की कुमार ने कहा कि 10 मई की रात 6ः55 बजे शिवानी की मां फोन कर बतायी कि विकास ने फांसी लगा ली है. उसका शव पारस अस्तपाल में रखा हुआ है. जब विक्की ने अपने दोस्तों को अस्पताल भेजा. तो दोस्तों ने बताया कि विकास के गले और चेहरे पर चोट के कई निशान है. पेट फुला हुआ है. होंठ नीला पड़ा हुआ है. हाथ के अंगुठे में स्याही के निशान है. बाद में पारस अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया. शव गृह से पोस्टमार्टम के लिए जाने के दौरान जब विकास के दो चोट व हाथमें लगे स्याही का वीडियो बनाये जाने लगा तो शिवानी शंकर की अधिवक्ता मित्र उन्हें धमकी देने लगी. प्राथमिकी में परिवार ने शक जताया है कि शिवानी ने हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में लग गयी है.

ALSO READ : रांची : लखीसराय के युवक का शव अनगड़ा के जंगल से बरामद
