IND vs NZ Final :अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल,तो किसे मिलेगी ट्रॉफी?पूरा समीकरण समझें

  News Desk :T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच रविवार,8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.इस बड़े...

 

News Desk :T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच रविवार,8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.इस बड़े मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड आमने- सामने होंगे.न्यूजीलैंड की टीम पहली बार खिताब जीतने की कोशिश करेगी.वहीं भारत की नजर अपने तीसरे T20वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर होगी.इसलिए यह फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.

बारिश का खतरा बढ़ा

T20 वर्ल्ड कप में अब तक बारिश की वजह से दो मुकाबले रद्द हो चुके हैं.ऐसे में फैंस को डर है कि कहीं फाइनल मैच पर भी मौसम का असर न पड़ जाए.भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस बड़े मुकाबले से पहले क्रिकेट प्रेमियों के मन में एक बड़ा सवाल उठ रहा है.अगर बारिश की वजह से फाइनल मैच नहीं हो पाया तो आखिर कौन सी टीम चैंपियन होगी?साथ ही लोग यह भी जानना चाहते हैं कि क्या फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है या नहीं.

फाइनल के लिए रिजर्व डे भी तय 

फाइनल मुकाबले के लिए 9 मार्च को रिजर्व डे रखा गया है.अगर 8 मार्च को बारिश या किसी वजह से मैच पूरा नहीं हो पाता,तो खेल अगले दिन वहीं से आगे बढ़ाया जाएगा जहां से रुका था.

रिजल्ट निकलने के लिए कम से कम 10-10 ओवर का खेल जरूरी है.अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अपने पूरे 20 ओवर खेल लेती है और उसके बाद बारिश आ जाती है,तो दूसरी टीम को कम से कम 10 ओवर खेलने होंगे,तभी DLS रूल्स के आधार पर परिणाम तय किया जा सकता है.मैच पूरा कराने के लिए दोनों दिन थोड़ा और समय दिया जाएगा.अगर मैच डे और रिजर्व डे दोनों दिन गेम पॉसिबल नहीं हुआ तो भारत और न्यूजीलैंड दोनों को विनर मान लिया जाएगा.

जब बारिश में छीन लिया था फाइनल का नतीजा 

आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में एक बार फाइनल मैच रद्द हो चुका है.साल 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था,लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाया.आखिर में दोनों टीमों को साथ में विनर माना गया था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *