Click Here
Click Here
Click Here

NewsWave खास: झारखंड कैडर में 8 IAS डॉक्टर, 10 के पास MBA डिग्री, 36 आर्ट्स और 89 साइंस बैकग्राउंड के

रांची: झारखंड कैडर के IAS अधिकारी सिर्फ प्रशासनिक कामकाज में ही नहीं, बल्कि अपनी उच्च शैक्षणिक योग्यता के कारण भी पहचान रखते...

रांची: झारखंड कैडर के IAS अधिकारी सिर्फ प्रशासनिक कामकाज में ही नहीं, बल्कि अपनी उच्च शैक्षणिक योग्यता के कारण भी पहचान रखते हैं. राज्य में कई अधिकारी ऐसे हैं जिनके पास डॉक्टर, मैनेजमेंट और अन्य पेशेवर डिग्रियां हैं.

आठ IAS के पास MBBS की डिग्री

वर्तमान में झारखंड कैडर के आठ IAS अधिकारियों के पास MBBS की डिग्री है. इनमें राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी के साथ डॉ. अमिताभ कौशल, डॉ. बाघमारे प्रसाद कृष्णा, डॉ. नेहा अरोड़ा, डॉ. शांतनु अग्रहरि, डॉ. भुवनेश प्रताप सिंह, डॉ. बरासत क्यूम और डॉ. कुमार ताराचंद शामिल हैं.

10 अधिकारियों के पास MBA की डिग्री

झारखंड कैडर के 10 IAS अधिकारियों ने MBA किया है. इनमें पूजा सिंघल, सुनील वर्णवाल, मनीष रंजन, जितेंद्र सिंह, गोपाल जी तिवारी, वरुण रंजन, भोर सिंह यादव, विशाल सागर, सौरभ भुवानिया और आदित्य पांडेय शामिल हैं.

Also Read: IND vs NZ Final : अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल,तो किसे मिलेगी ट्रॉफी?पूरा समीकरण समझें

एक अधिकारी CA और एक के पास LLM डिग्री

इसके अलावा हर्ष मंगला के पास चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की डिग्री है. वहीं रविशंकर शुक्ला ने एलएलएम (LLM) की पढ़ाई की है.

36 अधिकारी आर्ट्स बैकग्राउंड से

झारखंड कैडर में अबुबकर सिद्दीख सहित 36 IAS अधिकारी आर्ट्स बैकग्राउंड से आते हैं. इनमें प्रवीण टोप्पो, के. श्रीनिवासन, कृपानंद झा, विप्रा भाल, राजेश सिंह, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, ए. मुत्थुकुमार, उमाशंकर सिंह, अमित कुमार, राजीव रंजन, अबु इमरान, रीना हांसदा, अभिनव प्रकाश, शशि प्रकाश सिंह, कीर्ति श्री, हेमंत सती, राजेश्वरी बी, संजीव कुमार बेसरा, कुमुद सहाय, आकांक्षा रंजन, आदित्य कुमार आनंद, सुनील कुमार, रंजीत लाल, माधवी मिश्रा, अंजली यादव, कर्ण सत्यार्थी, गरिमा सिंह, हिमांशु मोहन और उत्कर्ष गुप्ता जैसे अधिकारी शामिल हैं.

मुख्य सचिव सहित 89 अधिकारी साइंस बैकग्राउंड के

झारखंड कैडर में मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित 89 IAS अधिकारी साइंस बैकग्राउंड से हैं. इनमें शैलेश सिंह, निधि खरे, अजय कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, वंदना दादेल, मस्तराम मीणा, हिमानी पांडेय, अराधना पटनायक, राहुल शर्मा, के.के. सोन, विनय चौबे, राहुल पुरवार, राजेश शर्मा, प्रशांत कुमार, के. रवि कुमार, मनोज कुमार, चंद्रशेखर, राहुल सिन्हा, छवि रंजन, मंजूनाथ भजंत्री, संदीप सिंह, सूरज कुमार, जीशान कमर, मृत्युंजय वर्णवाल, किरण पासी, नैंसी सहाय, सुशांत गौरव, कुलदीप चौधरी समेत कई अधिकारी शामिल हैं.

कई अन्य अधिकारी भी साइंस पृष्ठभूमि से

इसके अलावा फैज अहमद, अनन्य मित्तल, आदित्य रंजन, नमन प्रियेश लकड़ा, राम निवास यादव, मेधा भारद्वाज, चंदन कुमार, लोकेश मिश्रा, नितिश कुमार सिंह, प्रेरणा दीक्षित, अभिजित सिन्हा, ऋतुराज, समीरा एस, रवि आनंद, दिनेश यादव, दीपक दुबे, आलोक कुमार, मोहम्मद जावेद हुसैन, सैयद रियाज अहमद, दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, शताब्दी मजूमदार, रवि जैन, दीपांकर चौधरी, आशीष अग्रवाल, पियूष सिन्हा, उत्कर्ष कुमार, सन्नी राज, रिया सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, श्रुति राजलक्ष्मी, प्रांजल ढांडा, अर्नव मिश्रा, सिद्धांत कुमार और हिमांशु लाल जैसे अधिकारी भी साइंस बैकग्राउंड से आते हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *