रांची नगर निगम की जमीन से हटेगा अवैध कब्जा, बूचड़खाना हटेगा, बनेगा लाइब्रेरी और सामुदायिक केंद्र

Ranchi: रांची नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बड़ा फैसला लिया है. वार्ड नंबर 16 के आजाद...

Ranchi: रांची नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बड़ा फैसला लिया है. वार्ड नंबर 16 के आजाद बस्ती (कोनका) में निगम की जमीन पर चल रहे एक अवैध बूचड़खाने को हटाया जाएगा. यह जमीन सरकारी रिकॉर्ड में नगर निगम की है और यहां चल रही गतिविधि पूरी तरह गैर-कानूनी पाई गई है. नगर निगम के अनुसार, यह कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत की जा रही है. इंफोर्समेंट टीम और जिला प्रशासन मिलकर इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराएंगे, ताकि आगे इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके.

ये भी पढ़ें : राज्य में अपराधी बेलगाम व सरकार हो चुकी है निरंकुश- जिलाध्यक्ष गिरिजा

जनहित से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा

निगम ने साफ किया है कि उनका उद्देश्य सिर्फ कब्जा हटाना नहीं, बल्कि उस जमीन का सही उपयोग करना भी है. अतिक्रमण हटने के बाद यहां लाइब्रेरी, सामुदायिक सुविधाएं और अन्य जनहित से जुड़ी योजनाएं विकसित की जाएंगी. इससे स्थानीय लोगों को पढ़ाई, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी. रांची नगर निगम लगातार शहर में स्वच्छता, सुरक्षा और बेहतर शहरी विकास को लेकर काम कर रहा है. इसी कड़ी में अवैध कब्जों और सरकारी जमीन के दुरुपयोग के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें : ‘मार्च क्लोजिंग’ का महाकुंभ: जब फाइलों के पहिए और अफसरों की सांसें… दोनों बन गई हैं बुलेट ट्रेन

आमलोगों से सहयोग करने की अपील

निगम ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी अवैध कब्जे या गैर-कानूनी गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके और शहर को साफ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *