Ranchi: झारखंड में आज की तारीख तक 3,91,944 लोगों को रोजगार की तलाश है. जिन्हें रोजगार चाहिए उनमें 2,66,711 पुरूष,1,25,209 महिलाएं और 24 ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं. इसमें 20 से 39 साल के बीच 3,22,916 लोग शामिल हैं. 40 से अधिक उम्र के 39,342 लोग और 19 साल तक 29,686 लोग रोजगार की तलाश में हैं.
पलामू में 44,088 लोग खोज रहे हैं रोजगार के अवसर
पलामू जिला में रोजगार की तलाश करने वालों की संख्या सबसे अधिक 44,088 है. पलामू के बाद बोकारो का नंबर आता है, जहां 36,847 लोग नौकरी की तलाश में हैं. धनबाद में 34,992 और पूर्वी सिंहभूम में 33,173 और राजधानी रांची में 30,351 लोग रोजगार के अवसर खोज रहे हैं.
सिमडेगा में स्थिति सबसे बेहतर
राज्य के अन्य जिलों की तुलना में सिमडेगा की स्थिति बेहतर हैं. यहां रोजगार की तलाश करने वालों की संख्या सबसे कम 4,734 दर्ज की गई है. सिमडेगा के बाद देवघर में 5,107 और खूंटी 5,890 लोग रोजगार के अवसर तलाश रहे हैं. चतरा में 6,020 और कोडरमा में 6,886 को रोजगार की तलाश है.
इन जिलों के लोगों को भी है रोजगार की तलाश
पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में रोजगार के लिए संघर्ष करने वालों की संख्या क्रमशः 19,389 और 19,326 है. वहीं गुमला में 18,876 और पाकुड़ में 18,885 युवा रोजगार के इंतजार में हैं. गिरिडीह में 18,014 और दुमका में 12,601 को रोजगार की तलाश है. गोड्डा में 11,358, जामताड़ा में 11,256 और रामगढ़ में 11,924 लोगों रोजगार के अवसर तलाश रहे हैं. हजारीबाग में 9,421, गढ़वा में 9,232, लोहरदगा में 8,486 और साहेबगंज में 7,855 लोगो रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं.
किस कटेगरी में कितने को चाहिए रोजगार
• ओबीसी : इस कटेगरी में 66,573 पुरुष और 30,038 महिलाएं को रोजगार चाहिए.
• सामान्य: सामान्य वर्ग से 57,809 पुरुष और 20,402 महिलाएं पंजीकृत हैं.
• अनुसूचित जनजाति: इस वर्ग से 53,599 पुरुष और 43,066 महिलाएं रोजगार की तलाश में हैं.
• बीसी-I: 40,850 पुरुष और 13,453 महिलाओं को रोजगार की तलाश है
• अनुसूचित जाति: इस कटेगरी में 33,214 पुरुष और 13,718 महिलाओं को रोजगार चाहिए
• बीसी-II: इस कटेगरी में 13,869 पुरुष और 4,345 महिलाओं को रोजगार चाहिए.
• इबीसी : इस कटेगरी में 797 पुरुष ने रोजगार के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.
Also Read: मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना : महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख, आत्मनिर्भर बन रहा कोडरमा
