Click Here
Click Here
Click Here

SIR के तहत सरायकेला गम्हरिया में BLO प्रशिक्षण का निरीक्षण, अपर CEO ने दिए जरूरी निर्देश

Saraikela: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड में बीएलओ...

Saraikela:  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भौतिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान सुबोध कुमार ने कहा कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए. उन्होंने पुनरीक्षण कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और गंभीरता के साथ संपन्न करने पर जोर दिया.

डोर-टू-डोर सत्यापन के निर्देश

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना ही विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. इसके लिए सभी बीएलओ और सुपरवाइजर अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें.अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर सत्यापन सुनिश्चित करें. मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं को चिन्हित कर सूची से हटाया जाए तथा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ा जाए.

राज्यभर में चल रहा है SIR अभियान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार पूरे राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देकर फॉर्म भरने, दस्तावेज सत्यापन और पोर्टल पर डेटा एंट्री की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है. प्रशासन ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इसके लिए आम जनता के सहयोग की भी आवश्यकता है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके और चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बन सके.

ALSO READ : अलनीनो और सूखे की आशंका पर झारखंड अलर्ट, किसानों के लिए केंद्र से विशेष राहत पैकेज की मांग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *