Ranchi : मंत्री इरफान अंसारी ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की. इस दौरान राज्य के विकास, स्वास्थय सेवाओं और जनहित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. करीब आधे घंटे तक चली इस मुलाकात को इरफान अंसारी ने अपने राजनीतिक और सामाजिक संकल्प को मजबूती देने वाला बताया.
मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक असमानता और गरीबों की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताया. साथ ही कहा कि जनता के बीच हमेशा सक्रिय रहने की बात कहीं. उन्होंने भाजपा की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने की बात की. गांधी ने आम लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के प्रयासों को सकारात्मक कदम बताया.

इरफान अंसारी ने राहुल गांधी को झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य में स्वास्थय सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है. खास तौर पर रिम्स-2 निर्माण परियोजना, नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और गांवों तक बेहतर स्वास्थय सुविधा पहुंचाने की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई.
मुलाकात में राहुल गांधी ने आने वाले समय को देश के लिए चुनौतीपूर्ण बताते हुए महंगाई और बढ़ती कीमतों के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया. साथ ही अल्पसंख्यक, पिछड़े और कमजोर वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की सलाह भी दी.
ALSO READ : DRDO कर्मी का पहाड़ी पर पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
