जमशेदपुर: कॉन्ट्रैक्ट किलर गिरोह का भंडाफोड़, सात अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर: जिला पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को...

गिरफ्तार किए गए अपराधी
गिरफ्तार किए गए अपराधी

जमशेदपुर: जिला पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी, कि शहर में कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से गोलमुरी क्षेत्र में इकट्ठा हुए हैं. डीएसपी सुनील कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम गश्ती पर थी. इसी दौरान टीम ने गोलमुरी स्थित सबिना कॉलोनी के मकान नंबर 1360 पर दबिश दी.

घेराबंदी कर दबोचे गए अपराधी 

जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, वहां मौजूद अपराधी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे. हालांकि, मुस्तैद पुलिस बल ने तुरंत घेराबंदी की और मौके से सभी सात आरोपियों को धर दबोचा. पूछताछ में पता चला कि ये सभी आरोपी कॉन्ट्रैक्ट लेकर अपराध करने वाले गिरोह के सदस्य हैं.

पुलिस कर रही जांच 

गिरफ्तार किए गए आरोपी जमशेदपुर और आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं, जिनमें मोहम्मद जिशान उर्फ जीशू, शेख नुमान, शेख फेज, मोहम्मद चांद शेख, शुभम कोहली उर्फ अनमोल, मोहम्मद जुनेद राजा और परवेज आलम शामिल है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है, कि इस गिरोह ने हाल के दिनों में किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है और इनका अगला निशाना कौन था. इनके पास से हथियारों या अन्य आपत्तिजनक सामानों की बरामदगी को लेकर भी सघन पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी हिरासत में, धरना स्थल से पुलिस ने उठाया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *