Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी हिरासत में, धरना स्थल से पुलिस ने उठाया

हजारीबाग: झारखंड की राजनीति से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बड़कागांव की राजनीति के दिग्गज और पूर्व मंत्री...

हजारीबाग: झारखंड की राजनीति से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बड़कागांव की राजनीति के दिग्गज और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. यह कार्रवाई गुरुवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे हुई, जिसके बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.

धरना स्थल से हुई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, योगेंद्र साव पिछले साल 31 दिसंबर 2025 से NTPC के चट्टी बरियातू कोल माइंस क्षेत्र में स्थानीय मांगों और विस्थापन के मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे. पुलिस की एक विशेष टीम ने आज चट्टी बरियातू स्थित धरना स्थल पर दबिश दी और दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

दिल्ली से लौटते ही एक्शन में पुलिस

इस गिरफ्तारी का समय काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. क्योंकि गिरफ्तारी से ठीक पहले योगेंद्र साव अपनी बेटी और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के साथ दिल्ली दौरे पर थे. वहां उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी. दिल्ली से लौटने के तुरंत बाद जैसे ही वे धरना स्थल पर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर कानून व्यवस्था और अन्य संबंधित मामलों को लेकर जिले के विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *