जमशेदपुर : अपराधियों ने युवक को मारी गोली, जख्मी एमजीएम अस्पताल में भर्ती, पुराने विवाद में हमले की आशंका

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत उलीडीह ओपी इलाके में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे बाइक सवार अपराधियों ने एक कार...

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत उलीडीह ओपी इलाके में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे बाइक सवार अपराधियों ने एक कार सवार युवक विक्की सिंह राजपूत पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. यह वारदात उमा टिफिन के पास हुआ. हमले के दौरान अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की, जिसमें विक्की सिंह को तीन गोलियां लगी. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वह बाल-बाल बच गया. फायरिंग से उसकी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई.

ये भी पढ़ें : पाकुड़ : बच्ची के साथ दरिंदगी मामले को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन, दोषियों को फांसी देने की मांग

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी

इस हमले के पीछे एक पुराना विवाद बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, करीब तीन साल पहले विक्की का लल्ला नामक युवक से विवाद हुआ था. पुलिस इस रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही पटमदा डीएसपी वचनदेव कुजूर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने एमजीएम अस्पताल में भर्ती घायल विक्की से पूछताछ भी की. फिलहाल विक्की का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

ये भी पढ़ें : वन विभाग की जमीन पर अवैध पत्थर खनन का बड़ा खेल, प्रतिदिन 40 हाइवा से निकासी, कानूनी कार्रवाई पर उठे सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *