Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर: सुंदरनगर पहुंचा डालसा का मोबाइल वैन, मौलिक और कानूनी अधिकारों से परिचित हुए स्कूली बच्चे

Jamshedpur: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को डालसा का...

Jamshedpur
स्कूली बच्चों को दी गई विधिक जागरूकता

Jamshedpur: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को डालसा का मोबाइल वैन सुंदरनगर पहुंचा.  सुंदरनगर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय नांदुप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को विभिन्न कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी विषयों की जानकारी दी गई.

विद्यार्थियों को दी गई डालसा के उद्देश्य की जानकारी  

कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल की सदस्य योगिता कुमारी तथा डालसा के पीएलवी नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, सुनील पांडेय, अरुण रजक, ग्लोरिया पूर्ति, सीमा देवी, बालेश्वर दास, जयंतो नंदी, रीना तिवारी, रामकंडे मिश्रा, चैतन्य नायक, सूरज कुमार और निलेश पाल ने विद्यार्थियों को डालसा के कार्य एवं उद्देश्य, नागरिकों के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, बाल श्रम, चाइल्ड प्रोटेक्शन, गुड टच-बैड टच, मानव तस्करी (चाइल्ड ट्रैफिकिंग), नशा उन्मूलन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. इसके अलावा जागरूकता अभियान के तहत करणडीह ब्लॉक परिसर स्थित आधार स्थायी केंद्र, करणडीह चौक, सुंदरनगर यात्री पड़ाव, तुरामडीह और कुदादा समेत विभिन्न स्थानों पर भी आम लोगों को विधिक अधिकारों और निःशुल्क कानूनी सहायता के प्रति जागरूक किया गया.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

ALSO READ: गुमला: सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए वोटर लिस्ट में नाम होना अनिवार्य, बोले विधायक भूषण तिर्की

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *