पुलिस लाइन में रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को दी गई गरिमामय विदाई, SSP ने सराहा उत्कृष्ट सेवा

Ranchi: राजधानी रांची के पुलिस लाइन में रिटायर्ड पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया...

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते एसएसपी राकेश रंजन
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते SSP राकेश रंजन

Ranchi: राजधानी रांची के पुलिस लाइन में रिटायर्ड पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया. रांची SSP राकेश रंजन की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में सेवामुक्त हो रहे पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई. इस अवसर पर City SP, Rural SP, Traffic SP सहित जिले के कई पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे. सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों में रंजीत कुमार सिन्हा, विजय कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, कृष्ण नंदन शर्मा, मानकेश्वर गुरुंग, हरिचंद्र कुमार, राम प्रकाश कुमार पासवान एवं शुक्रा उरांव शामिल रहे.

SSP ने किया सम्मानित

समारोह को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. उन्होंने कर्मियों द्वारा पुलिस विभाग में दी गई दीर्घकालीन, समर्पित और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की.

ALSO READ: गढ़वा: मतदाता सूची में किसी भी योग्य व्यक्ति का नाम नहीं कटना चाहिए, BLA प्रशिक्षण शिविर में बोले विनोद पांडेय

उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

SSP राकेश रंजन ने कहा कि इन कर्मियों का योगदान विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है. उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त कीं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *