जमशेदपुर: सुंदरनगर में ट्रेन की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत, आधे घंटे ठप रहा रेल परिचालन

जमशेदपुर: टाटानगर रेल खंड के सुंदरनगर रेलवे फाटक के पास बुधवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन मवेशियों की...

जमशेदपुर:  टाटानगर रेल खंड के सुंदरनगर रेलवे फाटक के पास बुधवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत हो गई. इस घटना के बाद कुछ समय के लिए टाटानगर-हल्दीपोखर मार्ग पर रेल परिचालन के साथ-साथ सड़क यातायात भी पूरी तरह ठप रहा. जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह लगभग 11 बजे की है. टाटानगर स्टेशन से बादामपहाड़ की ओर जा रही खाली ट्रेन जैसे ही सुंदरनगर फाटक के पास पहुंची, वहां ट्रैक पर मौजूद तीन मवेशी इंजन की चपेट में आ गए.

ALSO READ: धनबाद: झरिया के धर्मनगर में भू-धंसान का संकट, घरों में दरारें, ग्रामीण पलायन को मजबूर

ट्रैक पर मची अफरातफरी, जुटी भीड़:

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों मवेशियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. अचानक हुई इस घटना के बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका. घटना से रेल कर्मचारियों और आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम और रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे. लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद रेल ट्रैक से मवेशियों के शवों को हटाया गया, जिसके बाद ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो सका.

ट्रेन के अचानक रुकने के कारण सुंदरनगर रेलवे फाटक लंबे समय तक बंद रहा. इसके चलते फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. भीषण गर्मी के बीच सड़क पर लंबा जाम लगने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *