Click Here
Click Here
Click Here

लेस्लीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

लेस्लीगंज (पलामू): लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में...

लेस्लीगंज (पलामू): लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की. इस कार्रवाई के दौरान मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो बिना नंबर वाली कार के माध्यम से शराब की तस्करी कर रहे थे.

शराब और वाहन जब्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 की शाम पुलिस को संदिग्ध वैगनआर गाड़ी की सूचना मिली. सशस्त्र बल के साथ घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी में रॉयल चैलेंज और सिग्नेचर ब्रांड की कुल 266 बोतलें मिलीं, जिनमें 750 एमएल और 375 एमएल की बोतलें शामिल थीं.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रांची जिले के मांडर निवासी अनिल कुमार साहू और अरशद अंसारी के रूप में हुई है. थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि जब्त शराब और वाहन के साथ आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दिया गया है.

ALSO READ: मेदिनीनगर में स्वास्थ्य आरोग्य दूतों का सम्मान, विद्यार्थियों को समाज में बदलाव की प्रेरणा

न्यायिक हिरासत और पुलिस की कार्रवाई का असर

पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पलामू पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *