Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: पांकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के आरोपी को टांगी सहित किया गिरफ्तार

पलामू: जिले के पांकी थाना पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. आरोपी सिंटू...

पलामू: जिले के पांकी थाना पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. आरोपी सिंटू भुइयां (19 वर्ष) पर टांगी से मारकर हत्या करने का गंभीर आरोप था.

पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह कार्रवाई पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल द्वारा सुनिश्चित की गई.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को रजंती देवी ने अपने पति पिंटू भुइयां की हत्या के संबंध में पांकी थाने में मामला दर्ज कराया था. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने आज आरोपी सिंटू भुइयां को ग्राम ठेकही से धर दबोचा. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

ALSO READ:जेपीएससी की ब्लंडर परीक्षा: 100 से अधिक गलतियां, महापुरुषों के नाम गलत, मरांडी बोले- सीटों का सौदा कर चुकी है सरकार

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी और आरोपी द्वारा पहने गए खून लगे कपड़े भी बरामद कर लिए. छापेमारी दल में मुख्य रूप से थाना प्रभारी राजेश रंजन, अनुसंधानकर्ता गणेश मुंडा और अन्य पुलिस बल शामिल थे.पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *