Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गुमला : आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चल रहा विशेष अभियान, सभी पंचायतों में लगाया जा रहा शिविर

Gumla: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर गुमला जिला में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभुकों को आच्छादित करने के उद्देश्य...

Gumla: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर गुमला जिला में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभुकों को आच्छादित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिले के सभी पंचायतों में पीडीएस दुकानों पर आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए शिविर संचालित किए जा रहे हैं. इन शिविरों में राशन वितरण के साथ-साथ वीएलई के माध्यम से लाभुकों का ऑन स्पॉट आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ा जा सके.

यह भी पढ़ें : सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी और बैलट यूनिट हॉल समेत अन्य मानकों का लिया जायजा

पात्र लाभुकों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की कोशिश

अभियान के सफल संचालन के लिए प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जबकि पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है. वहीं जिला स्तर पर संबंधित पदाधिकारियों द्वारा सतत निगरानी एवं अनुश्रवण किया जा रहा है. सम्पूर्ण अभियान की मॉनिटरिंग के लिए उप विकास आयुक्त, गुमला को नामित किया गया है. सभी वीएलई को संबंधित पीडीएस डीलरों के साथ टैग कर समन्वय स्थापित किया गया है, जिससे राशन वितरण के दौरान ही अधिक से अधिक पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बन सके. जिले के सभी पात्र एवं छूटे हुए लाभुकों से अपील की गयी है कि वे अपने नजदीकी पीडीएस दुकान पर पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं एवं योजना का लाभ उठायें.

यह भी पढ़ें : हक और पहचान की तलाश में आदिवासी: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोकतंत्र के आईने पर उठाए सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *