Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: DVC मैथन परियोजना ऑफिस के सामने विस्थापित करेंगे प्रदर्शन, पांच पचायतों के मुखियाओं ने बनाई रणनीति

Jamtara: डीवीसी मैथन परियोजना से प्रभावित विस्थापितों की विभिन्न मांगों को लेकर 25 जून को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन एवं गेट जाम की तैयारी...

Jamtara: डीवीसी मैथन परियोजना से प्रभावित विस्थापितों की विभिन्न मांगों को लेकर 25 जून को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन एवं गेट जाम की तैयारी तेज हो गई है. शुक्रवार को मिहिजाम क्षेत्र के चंदादीप पंचायत भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता चंद्रढ़ीपा पंचायत के मुखिया देवीषण मुर्मू ने की. बैठक में सीउलीबाड़ी, पियारसोला, शहरडाल, चंदादीप एवं लाधाना पंचायत के मुखिया सहित विस्थापित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे. मौके पर विस्थापित समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बसु महतो एवं जिला अध्यक्ष अकबर अंसारी मुख्य रूप से मौजूद थे. जिला अध्यक्ष अकबर अंसारी ने कहा कि 25 जून को डीवीसी मैथन परियोजना कार्यालय के समक्ष होने वाले आंदोलन को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर लगातार बैठकें की जा रही हैं. उन्होंने बताया कि समिति के सदस्य गांव-गांव जाकर लोगों को आंदोलन में शामिल होने के लिए जागरूक करेंगे.

यह भी पढ़ें: 15 दिन में सुधार नहीं तो कार्रवाई तय, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का अल्टीमेटम, हर सदर अस्पताल को मिलेंगी 4 नई एंबुलेंस

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

विस्थापितों को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधा

अकबर अंसारी ने आरोप लगाया कि डीवीसी ने विस्थापितों की जमीन पर जलाशय बनाकर करोड़ों रुपये का लाभ अर्जित किया है, लेकिन प्रभावित परिवारों को आज तक उनके अधिकार, रोजगार और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं. उन्होंने सभी विस्थापितों से अपने हक और अधिकार की लड़ाई में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की. चंदादीप पंचायत के मुखिया देवीषण मुर्मू ने कहा कि डीवीसी की स्थापना के बाद से जामताड़ा जिले में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुआ. वहीं पियारसोला पंचायत की मुखिया मखनी हेंब्रम ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के कारण कई परिवार विस्थापित हुए, लेकिन उन्हें आज तक उचित मुआवजा नहीं मिला और न ही वर्ष 1978 के पैनल में उनका नाम जोड़ा गया.

25 जून के आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प

बैठक में उपस्थित अन्य मुखियाओं ने भी क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि डीवीसी परियोजना से प्रभावित गांव आज भी सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं. अंत में सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों ने 25 जून के आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: रांची: कांके डैम के तटवर्ती क्षेत्रों पर चला बुलडोजर, 3 अवैध खटाल ध्वस्त; जल स्रोत बचाने के लिए निगम कर रहा कार्रवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *