Click Here
Click Here
Click Here

5 साल से बिना सूचना गायब क्लर्क राहुल कुमार को अंतिम अल्टीमेटम, बर्खास्तगी की तलवार लटकी

Ranchi: झारखंड सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग के अंतर्गत भूतत्व निदेशालय ने पिछले 8 वर्षों से बिना किसी पूर्व सूचना के...

Ranchi: झारखंड सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग के अंतर्गत भूतत्व निदेशालय ने पिछले 8 वर्षों से बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यालय से गायब चल रहे निम्नवर्गीय लिपिक राहुल कुमार के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है. निदेशालय ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर उन्हें अपना पक्ष रखने का 15 दिनों का अंतिम अवसर दिया है. निर्धारित अवधि में जवाब नहीं मिलने पर विभाग उनके खिलाफ सेवामुक्ति (बर्खास्तगी) सहित विधि सम्मत कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगा.

जानिए क्या है पूरा मामला?

भूतत्व निदेशालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार कर्मचारी राहुल कुमार, निम्नवर्गीय लिपिक, पिता- बुधराम कंवर, स्थायी पता ग्राम- परसा गोरियाटोली, पोस्ट- लवाबार, थाना- डुमरी, जिला- गुमला, झारखंड है. ये 23 अगस्त 2018 से बिना किसी आधिकारिक सूचना या स्वीकृत अवकाश के कार्यालय से लगातार अनुपस्थित (फरार) चल रहे हैं.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पहले भी भेजे गए थे दो-दो सरकारी पत्र

ऐसा नहीं है कि विभाग ने उन्हें ढूंढने का प्रयास नहीं किया. निदेशालय द्वारा पूर्व में भी उन्हें सेवा में वापस लौटने (योगदान देने) के लिए दो बार आधिकारिक पत्र भेजे गए थे. पहला पत्र उन्हें पत्रांक 1373, दिनांक 22 जून 2022 और दूसरा पत्र पत्रांक 175, दिनांक 17 फरवरी 2026 को भेजा गया. इन पत्रों के बावजूद राहुल कुमार ने न तो कार्यालय में आकर अपनी जॉइनिंग दी और न ही अपनी अनुपस्थिति के संबंध में विभाग को कोई लिखित स्पष्टीकरण या सूचना दी.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा: DVC मैथन परियोजना ऑफिस के सामने विस्थापित करेंगे प्रदर्शन, पांच पचायतों के मुखियाओं ने बनाई रणनीति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *