जामताड़ा: अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा, चाल धंसने से 8 से ज्यादा लोग दबे,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जामताड़ा: जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है. नाला थाना क्षेत्र के पलास्थली स्थित एक बंद पड़ी कोयला खदान में...

जामताड़ा: जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है. नाला थाना क्षेत्र के पलास्थली स्थित एक बंद पड़ी कोयला खदान में अवैध उत्खनन के दौरान अचानक खदान की चाल धंस गई. इस मलबे में लगभग आठ से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है.

कैसे हुई घटना?

जानकारी के अनुसार, पलास्थली स्थित इस खदान को आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया था, लेकिन यहां चोरी-छिपे कोयले की खुदाई का काम चल रहा था. गुरुवार को जब कुछ मजदूर खदान के अंदर गहराई में कोयला काट रहे थे, तभी ऊपर से मिट्टी और पत्थर का विशाल हिस्सा उन पर गिर गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. तत्काल नाला थाना पुलिस और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची.फिलहाल राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है. खबर है कि अब तक दो मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है.दोनों की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *