Click Here
Click Here
Click Here

CM और कल्पना सोरेन ने किया राष्ट्रपति द्रोपदी मुरमू का स्वागत 

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (गुरुवार) जमशेदपुर के एक दिवसीय दौरे पर जाने के लिए रांची पहुंच चुकी हैं. रांची पहुंचने पर...

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (गुरुवार) जमशेदपुर के एक दिवसीय दौरे पर जाने के लिए रांची पहुंच चुकी हैं. रांची पहुंचने पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने किया. जिसके बाद वह जमशेदपुर के लिए रवाना हो गईं.

सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं. अपने इस संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण दौरे के दौरान राष्ट्रपति आध्यात्मिक और शैक्षिक, दोनों ही कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगी. वह जमशेदपुर के कदमा मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट पहुंचेंगी, जहां वे भव्य मंदिर के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी.

इसके बाद राष्ट्रपति बारीडीह स्थित टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज जाएंगी. यहां वे विभिन्न सत्रों के टॉपर छात्रों के साथ फोटो सेशन में भाग लेंगी और मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करेंगी. इन कार्यक्रमों के समापन के बाद वे रांची लौटेंगी और वहां से जैसलमेर के लिए रवाना हो जाएंगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *