Ranchi: झारखंड सरकार के वाणिज्य कर विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए वाणिज्य कर सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण, पदस्थापन और अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. इस संबंध में विभाग की संयुक्त सचिव पूनम कुजूर द्वारा आदेश जारी किया गया है. जारी अधिसूचना के तहत 11 राज्य-कर अधिकारियों की सेवाएं वित्त विभाग को वापस लौटा दी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को नए स्थानों पर तैनात किया गया है और कुछ के आवेदन के आधार पर तबादला किया गया है.
11 अधिकारियों को वर्तमान पद से हटाकर उनकी सेवाएं वापस वित्त विभाग को सौंप दी गई हैं
– सुदामा कुमार: (राज्य-कर सहायक आयुक्त, देवघर)
– जॉर्ज सिन्हा: (राज्य-कर सहायक आयुक्त, अंकेक्षण इकाई, रांची व हजारीबाग प्रमंडल)
– अफसाना खानम: (राज्य-कर सहायक आयुक्त, जमशेदपुर नगरीय अंचल)
– सुचित कुमार: (राज्य-कर सहायक आयुक्त, पूर्वी अंचल, रांची)
– पृथ्वी लाल राय: (राज्य-कर सहायक आयुक्त, देवघर अंचल)
– विनय शंकर: (राज्य-कर सहायक आयुक्त, आदित्यपुर अंचल, जमशेदपुर)
– सुजाता कुमारी सिंह: (राज्य-कर सहायक आयुक्त, धनबाद अंचल)
– शमीक कुमार: (राज्य-कर सहायक आयुक्त, अन्वेषण ब्यूरो, धनबाद)
– ऋचा: (राज्य-कर सहायक आयुक्त, मुख्यालय, रांची)
– कृष्णकांत महतो: (राज्य-कर सहायक आयुक्त, अंकेक्षण इकाई, रांची व हजारीबाग प्रमंडल)
– अजय कुमार सिंह: (राज्य-कर सहायक आयुक्त, पश्चिमी अंचल, रांची)
– महेन्द्र कुमार महतो: (राज्य-कर पदाधिकारी, अन्वेषण ब्यूरो, धनबाद प्रमंडल)
नए पदस्थापन व प्रभार में बदलाव
– दिलीप कुमार मंडल राज्य-कर अपर आयुक्त (मुख्यालय, रांची) को अतिरिक्त प्रभार राज्य-कर अपर आयुक्त (प्रशासन), रांची प्रमंडल, रांची का दिया गया.
– कंचन बरवा राज्य-कर अपर आयुक्त (अपील), धनबाद को अतिरिक्त प्रभार अपील (धनबाद, संथाल परगना-दुमका, हजारीबाग) का दिया गया.
– जीव नारायण मंडल राज्य-कर अपर आयुक्त (प्रशासन), धनबाद को अतिरिक्त प्रभार राज्य-कर अपर आयुक्त (अपील), जमशेदपुर प्रमंडल का दिया गया.
– अब्दुल खालिक राज्य-कर सहायक आयुक्त (मुख्यालय, रांची) को राज्य-कर सहायक आयुक्त पलामू अंचल (डाल्टनगंज) के पद पर पदस्थापित किया गया.
– आमोद कुमार राज्य-कर सहायक आयुक्त (मुख्यालय, रांची) कि सेवाएं वित्त विभाग को सौंपी गईं
– सुधीर कुमार उपाध्याय राज्य-कर पदाधिकारी, अन्वेषण ब्यूरो (दुमका) को राज्य-कर पदाधिकारी धनबाद नगरीय अंचल बनाया गया.
– कीर्ति वर्धन: राज्य-कर पदाधिकारी (जमशेदपुर) को राज्य-कर पदाधिकारी पलामू अंचल (डाल्टनगंज) बनाया गया.
ALSO READ: झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के सामने जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने रखा लोहरदगा का रिपोर्ट कार्ड
