गिरिडीह पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ सम्मान

गिरिडीह : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनाक के आगमन पर जिला प्रशासन ने उनका भव्य और गरिमामय स्वागत...

गिरिडीह  : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनाक के आगमन पर जिला प्रशासन ने उनका भव्य और गरिमामय स्वागत किया. जिले की सीमा पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया, वहीं कई वरीय अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे. पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई

Also Read : जिले का प्रभार ग्रहण के पश्चात जेपीएससी की परीक्षा को लेकर डीसी ने की बैठक

 सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर, प्रशासनिक और न्यायिक मुद्दों पर चर्चा


परिसदन (सर्किट हाउस) परिसर में मुख्य न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जहां पुलिस जवानों ने सलामी दी और उन्होंने निरीक्षण कर अभिवादन स्वीकार किया. इसके बाद उपायुक्त के साथ उनकी शिष्टाचार मुलाकात हुई, जिसमें जिले की न्यायिक व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यों और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई. बताया जा रहा है कि यह दौरा न्यायिक प्रणाली की समीक्षा और उसे और मजबूत बनाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *