Palamu: झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी. मेदिनीनगर के कुल 8 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा.
जिले का प्रभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय में परीक्षा से जुड़े पदाधिकारियों, गश्ती सह जोनल दंडाधिकारी, पर्यवेक्षक सह स्टैटिक दंडाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक की.
पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ परीक्षा कराने के निर्देश
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित होगी. उन्होंने जैमर, ओटीपी प्रक्रिया, प्रश्नपत्र वितरण, प्रपत्रों की समय पर सीलिंग समेत सभी आवश्यक प्रक्रियाओं में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए.
उन्होंने स्पष्ट किया कि जेपीएससी की यह परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी स्तर पर कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए. परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.
ALSO READ: पश्चिमी सिंहभूम के नए डीसी बने मनीष कुमार, चंदन कुमार से लिया पदभार
अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश
उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने को कहा, ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. बैठक में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
