झारखंड पुलिस वायरलेस ऑफिसर्स एसोसिएशन चुनाव: शशिशेखर पाठक की जीत, रजनीश कुमार की अध्यक्षता में मिली सफलता

रांची: झारखंड पुलिस वायरलेस ऑफिसर्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं. इस चुनाव में शशिशेखर पाठक ने एक...

Jharkhand Police Wireless Officers Association elections
झारखंड पुलिस वायरलेस ऑफिसर्स एसोसिएशन चुनाव में शशिशेखर पाठक की जीत

रांची: झारखंड पुलिस वायरलेस ऑफिसर्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं. इस चुनाव में शशिशेखर पाठक ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए संयुक्त सचिव के पद पर शानदार जीत दर्ज की है. खास बात यह है कि पाठक ने लगातार पांचवीं बार इस पद पर विजय प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.

यह पूरी चुनाव प्रक्रिया और बैठक रजनीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी. चुनाव के दौरान वायरलेस विभाग के अधिकारियों के बीच भारी उत्साह देखा गया. रजनीश कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई, कि नई टीम एसोसिएशन के हितों और पुलिस संचार प्रणाली की बेहतरी के लिए मजबूती से कार्य करेगी.

यह भी पढ़ें: रांची में सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का रोमांच, पांचवें दिन 6 मुकाबले संपन्न

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *