Click Here
Click Here
Click Here

रांची में सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का रोमांच, पांचवें दिन 6 मुकाबले संपन्न

रांची: रांची स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप...

Women's Hockey Championship Ranchi
सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप

रांची:  रांची स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन कुल 6 मुकाबले खेले गए. 01 से 12 अप्रैल तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन Hockey India, झारखंड सरकार के खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग और Hockey Jharkhand के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है.

B डिवीजन में उत्तराखंड और असम का दबदबा

पांचवें दिन B डिवीजन के दो मुकाबलों में शानदार खेल देखने को मिला. पहले मैच में उत्तराखंड ने गुजरात को 9-2 के बड़े अंतर से हराया.  उत्तराखंड की ओर से मीनाक्षी ने 5 गोल दागे, जबकि करीना ने 2 गोल किए. दिव्यानी जोशी और रिया ने 1-1 गोल का योगदान दिया.  गुजरात के लिए घीवाला कृष्ण और नियंति परमार ने एक-एक गोल किया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

दूसरे मुकाबले में असम ने बंगाल को 3-2 से हराकर जीत दर्ज की. असम की ओर से ज्योत्सना एक्का ने 2 गोल और तनु यादव ने 1 गोल किया. बंगाल की क्वासिस खातून ने दोनों गोल दागे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं.

A डिवीजन में चार टीमों का शानदार प्रदर्शन

पांचवें दिन A डिवीजन के मुकाबलों की भी शुरुआत हुई, जिसमें कुल 4 मैच खेले गए. तीसरे मैच में उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 5-1 से हराया. यूपी की राशि सिंह और आरिका कुमारी ने 2-2 गोल किए, जबकि ममता कुमारी ने 1 गोल किया. छत्तीसगढ़ की ओर से रिया खलखो ने एकमात्र गोल किया.

चौथे मुकाबले में मध्य प्रदेश ने मणिपुर को 6-3 से हराया. नौशीन नाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल किए. भाविका ने 2 और जागृति कुमारी ने 1 गोल किया. मणिपुर की ओर से सेराम चानू (2) और खरीबम शखेंबी चानू (1) ने गोल किए.

पांचवें मैच में पंजाब ने आंध्र प्रदेश को 2-0 से मात दी. पंजाब की रशमीन कौर और जरमप्रीत कौर ने एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाई.

दिन के अंतिम मुकाबले में महाराष्ट्र ने बिहार को 3-0 से हराया. महाराष्ट्र की अन्वी रावत ने 2 गोल और पूर्वा दुपरे ने 1 गोल किया.

कल मैदान में उतरेगी मेजबान झारखंड टीम

चैंपियनशिप में अब मेजबान टीम Hockey Jharkhand का इंतजार खत्म होने जा रहा है. झारखंड टीम अपना पहला मुकाबला महाराष्ट्र के खिलाफ 6 अप्रैल को शाम 4:30 बजे खेलेगी.

झारखंड टीम में खिल्ली कुमारी, प्रीति बारला, रेजिना कुल्लू, सुगन सांगा, नीलम टोप्पो, प्रीति बिलुंग, स्वीटी आईड, पुष्पा मांझी, निपुणता डुंगडुंग, अंकिता लकड़ा, अलमा भेंगरा, मरियम भेंगरा, संदीपा कुमारी, सानिया तिर्की, रिचा मिंज, सेवानी केरकेट्टा, श्रुति कुमारी और सुष्मिता गुड़िया शामिल हैं.

टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 6 अप्रैल को भाजपा मनाएगी 47वां स्थापना दिवस, पूरे प्रदेश में होंगे कार्यक्रम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *