झारखंड: चौकीदार-दफादारों के वेतन और वर्दी के लिए 68 करोड़ से अधिक का बजट जारी, 15 जिलों को मिली सौगात

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत चौकीदार और दफादारों को बड़ी राहत दी है. गृह, कारा एवं आपदा...

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत चौकीदार और दफादारों को बड़ी राहत दी है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वेतन और वर्दी मद में कुल 68.18 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि आवंटित की गई है.

वेतन और वर्दी के लिए अलग-अलग बजट

सरकार द्वारा जारी इस बजट को दो मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है. जिनमें वेतन के लिए 67.18 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और वर्दी के लिए 1 करोड़ रुपये की राशि दी गई है. यह राशि स्थापना व्यय बजट शीर्ष के अंतर्गत जारी की गई है.

Also Readयूपीएससी में अब संताली भाषा दिलाएगी सफलता, TRI रांची में शुरू हो रही फ्री कोचिंग, आवेदन शुरू

किस जिले को कितनी मिली राशि

  • गिरिडीह: वेतन के लिए सबसे अधिक 12.19 करोड़ रुपये.
  • पाकुड़: वेतन के लिए 9.26 करोड़ रुपये.
  • देवघर: वेतन के लिए 9.21 करोड़ रुपये और वर्दी के लिए 17.87 लाख रुपये.
  • पलामू: वेतन के लिए 8.89 करोड़ रुपये और वर्दी के लिए 11.03 लाख रुपये.
  • रांची: वेतन के लिए 4.06 करोड़ रुपये और वर्दी के लिए 19.84 लाख रुपये.
  • जमशेदपुर: वेतन के लिए 5.97 करोड़ रुपये और वर्दी के लिए 11.63 लाख रुपये.
  • साहिबगंज और सिमडेगा जैसे जिलों को इस बार मुख्य रूप से वर्दी मद में राशि आवंटित की गई है.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *