झारखंड मौसम: 6 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत कई जिलों में वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी

Ranchi: सावन के पहले सोमवार के साथ झारखंड के मौसम का मिजाज भी बदल गया है. राजधानी रांची में हल्की गड़गड़ाहट के...

Ranchi: सावन के पहले सोमवार के साथ झारखंड के मौसम का मिजाज भी बदल गया है. राजधानी रांची में हल्की गड़गड़ाहट के साथ बारिश की शुरुआत हो चुकी है. वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए 6 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही 3 से 6 अगस्त तक भारी बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

आज इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 3 अगस्त को संताल परगना क्षेत्र के दुमका, देवघर, साहेबगंज, गोड्डा और पाकुड़ जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इन इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

4 अगस्त को इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

4 अगस्त को पलामू प्रमंडल के जिलों के साथ-साथ हजारीबाग, लातेहार और रामगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. भारी बारिश के साथ इन जिलों में तेज हवा और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है.

5 और 6 अगस्त को रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार,5 और 6 अगस्त को राजधानी रांची, गुमला, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी और कोडरमा सहित राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है.

रांची में रविवार शाम बारिश से बिगड़े हालात

बता दें, रविवार को राजधानी रांची में दिनभर बादल छाए रहे. शाम को अचानक भारी बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई. वहीं, पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 43.2 मिमी बारिश हजारीबाग में दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन की शुभकामनाओं के साथ गूंजा हर-हर महादेव, झारखंड में असीम आस्था और अनुशासन के बीच मनाई जा रही है सावन की पहली सोमवारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *