Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी, अपराधियों के हौसले बुलंद : भाजपा

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने झारखंड की कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला...

Law and order has completely deteriorated in Jharkhand, criminals are emboldened: BJP

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने झारखंड की कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार हालात संभालने में पूरी तरह विफल साबित हुई है. उनके अनुसार, झारखंड में ऐसी स्थिति बन गई है कि अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं रह गया है और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. बरनवाल ने कहा कि रांची, जमशेदपुर समेत राज्य के कई जिलों में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, दुष्कर्म और महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. उन्होंने जमशेदपुर में हुई हिमांशु और राहुल की हत्या, रांची के अशोक नगर में चोरी-डकैती की घटनाओं तथा महिलाओं के साथ हुई दुष्कर्म की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ये घटनाएं कानून व्यवस्था की खराब स्थिति को दिखाती हैं.

यह भी पढ़ें: रांची के अशोक नगर में 75 लाख की लग्जरी जगुआर कार से चोरी करने आए थे चोर, फर्जी ID से होटल में रुके थे आरोपी, देखें CCTV फुटेज

‘सिर्फ पुलिस अधिकारियों के तबादले और निलंबन’

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराध रोकने के बजाय सिर्फ पुलिस अधिकारियों के तबादले और निलंबन तक सीमित है. इससे अपराधियों के हौसले और बढ़ रहे हैं. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि रांची और जमशेदपुर अपराध का केंद्र बनते जा रहे हैं. दीनदयाल बरनवाल ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने पुलिस को आधुनिक वाहन तो दिए, लेकिन उनका सही इस्तेमाल अपराध रोकने में नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि जनता को सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी महसूस नहीं होती और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 15 साल पुराने मटकुरिया गोलीकांड में फैसला: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक समेत 30 दोषियों को 3-3 साल की सजा

‘निवेशक सम्मेलन आयोजित करना सिर्फ दिखावा’

उन्होंने सरकार पर निवेशकों को लेकर भी सवाल उठाए. बरनवाल ने कहा कि जब राज्य में कानून व्यवस्था, बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति ठीक नहीं है, तब निवेशक सम्मेलन आयोजित करना सिर्फ दिखावा है. पहले औद्योगिक क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए. भाजपा प्रवक्ता ने राज्य सरकार से मांग की कि कानून व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और प्रदेश की जनता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने कहा कि केवल अधिकारियों पर कार्रवाई करने से नहीं, बल्कि मजबूत इच्छाशक्ति और प्रभावी रणनीति से ही अपराध पर नियंत्रण पाया जा सकता है.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *