झामुमो का फैसला आदिवासी वोटों को बांट सकता है, कांग्रेस ने की थी सकारात्मक पहल: केशव महतो

रांची: असम विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो के फैसले पर कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश...

रांची: असम विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो के फैसले पर कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झामुमो ने स्थानीय दलों के समर्थन के साथ 21 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. कांग्रेस पार्टी झामुमो के चुनावी नतीजों पर कोई अनुमान नहीं लगाना चाहती, लेकिन उसे चिंता है कि यह फैसला आदिवासी वोटों को बांट सकता है, जिससे उनकी एकजुट ताकत पर असर पड़ सकता है.

केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस की मंशा थी कि झामुमो के प्रतिनिधि असम विधानसभा में पहुंचें. इसके लिए कांग्रेस ने गठबंधन को लेकर गंभीर और सकारात्मक पहल की थी. कांग्रेस ने झामुमो को 5 से 7 सीटों का प्रस्ताव दिया था और यह आश्वासन भी दिया था कि जिन सीटों पर झामुमो चुनाव लड़ेगी, वहां कांग्रेस का पूरा संगठनात्मक समर्थन मिलेगा.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती थी कि झामुमो के उम्मीदवार असम विधानसभा में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं, लेकिन अब झामुमो ने अलग राह चुन ली है.

इधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 126 सदस्यीय असम विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पार्टी स्तर पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *