Click Here
Click Here
Click Here

शहीदों को श्रद्धांजलि, सरायकेला में युवाओं ने निकाली जागरूकता रैली

सरायकेला: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार “मेरा भारत, मेरी ज़िम्मेदारी” अभियान के तहत मेरा युवा भारत, सरायकेला–खरसावाँ द्वारा...

सरायकेला: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार “मेरा भारत, मेरी ज़िम्मेदारी” अभियान के तहत मेरा युवा भारत, सरायकेला–खरसावाँ द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर एन.आर. प्लस टू उच्च विद्यालय, सरायकेला में श्रद्धांजलि एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका, जिला युवा अधिकारी श्री क्षितिज सहित अन्य शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. तत्पश्चात शहीद भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

अतिथियों ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक दायित्व और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने पर बल दिया.

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के स्वयंसेवकों को “माय भारत” टी-शर्ट और टोपी प्रदान की गई. इसके बाद राष्ट्रभक्ति जागरूकता के उद्देश्य से पदयात्रा निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति नारों के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया. पदयात्रा का समापन पुनः विद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें लगभग 350 प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी रही.कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के बीच जलपान का वितरण किया गया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *