Click Here
Click Here
Click Here

रांची: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

रांची: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान जिले के...

रांची: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे.

उपायुक्त ने एक-एक कर सभी लोगों की बातें सुनीं और कई मामलों का तुरंत मौके पर ही समाधान किया. शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

जनता दरबार में जमीन विवाद, राजस्व मामले, पेंशन, आवास योजना और बिजली-पानी-सड़क से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं. उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि हर शिकायत का समय पर और पारदर्शी तरीके से निपटारा किया जाए.

कई मामलों में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए. खलारी की एक महिला की शिकायत पर पंचायत सचिव को शो-कॉज नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया. वहीं, कुछ जमीन विवाद के मामलों में जांच कर दाखिल-खारिज पर फैसला लेने और अवैध रूप से जमीन हड़पने के आरोपों की जांच करने के निर्देश दिए गए.

इटकी और मांडर से आए मामलों में जमीन की नापी कराने और संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई करने को कहा गया. सिल्ली के एक मामले में भी जमीन का सीमांकन कराने का निर्देश दिया गया.

उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और जनता के बीच एक मजबूत कड़ी है. हमारा प्रयास है कि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान हो, ताकि उन्हें बार-बार दफ्तर के चक्कर न लगाने पड़ें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *