Click Here
Click Here
Click Here

चांडिल नौका बिहार में गजराज की दहशत, रात में पहुंचे हाथी से सहमे पर्यटक-दुकानदार

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित नौका बिहार में सोमवार रात करीब 8:30 बजे जंगल से अचानक एक विशाल गजराज...

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित नौका बिहार में सोमवार रात करीब 8:30 बजे जंगल से अचानक एक विशाल गजराज पहुंच गया. बताया जा रहा है कि इसकी सूचना पहले ही वन विभाग को दी गई थी, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई.

गजराज ने किसी को नुकसान तो नहीं पहुंचाया, लेकिन उसके अचानक पहुंचने से वहां मौजूद पर्यटक और दुकानदार दहशत में आ गए. नौका बिहार में प्रतिदिन पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड से सैकड़ों पर्यटक बोटिंग और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंचते हैं.

इधर, दलमा सेंचुरी गज परियोजना क्षेत्र से हाथियों का झुंड ईचागढ़ की ओर पलायन कर चुका है। ऐसे में शाम होते ही ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र में मानव-हाथी संघर्ष बढ़ता जा रहा है, जबकि वन विभाग की निष्क्रियता को लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *