Click Here
Click Here
Click Here

JPSC ACF Main Result 2026: सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 368 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के लिए सफल

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सहायक वन संरक्षक (Assistant Conservator of Forest) भर्ती-2024 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर...

jpsc

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सहायक वन संरक्षक (Assistant Conservator of Forest) भर्ती-2024 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. मुख्य परीक्षा में 368 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. अब ये सभी उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) में शामिल होंगे. फिजिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू और मेडिकल जांच के बाद अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा.

28 और 29 जुलाई को होगा फिजिकल टेस्ट

आयोग के अनुसार सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण 28 और 29 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा. शारीरिक परीक्षण के बाद चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार (Interview) और चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination) कराया जाएगा. सभी चरण पूरे होने के बाद आयोग अंतिम परिणाम जारी करेगा.

4 से 12 अप्रैल तक हुई थी मुख्य परीक्षा

सहायक वन संरक्षक की मुख्य परीक्षा 4 से 12 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा (PT) में सफल 1,110 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था.

Read Also: खरीफ सीजन और अल नीनो पर PMO में हुई उच्चस्तरीय बैठक, केंद्रीय कृषि सचिव ने कहा – राज्यों के साथ हो रही साप्ताहिक बैठकें 

16 हजार अभ्यर्थियों ने दी थी प्रारंभिक परीक्षा

भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 13 जुलाई 2025 को राज्य के 34 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 16 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे. आयोग ने 25 जुलाई 2025 को मॉडल उत्तर जारी किया था. अभ्यर्थियों की आपत्तियों के बाद 26 अगस्त, 13 अक्टूबर, 12 नवंबर और 25 नवंबर 2025 को संशोधित मॉडल उत्तर प्रकाशित किए गए. इसके बाद 9 दिसंबर 2025 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया गया.

कुल 78 पदों पर होगी नियुक्ति

इस भर्ती अभियान के तहत 78 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें अनारक्षित (32), अनुसूचित जाति (8), अनुसूचित जनजाति (20), पिछड़ा वर्ग-1 (6), पिछड़ा वर्ग-2 (5) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (7) पद शामिल हैं. अब अभ्यर्थियों की निगाहें फिजिकल टेस्ट और उसके बाद जारी होने वाली अंतिम चयन सूची पर टिकी हैं.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *