JPSC परीक्षा विवाद: सफल अभ्यर्थियों ने CID को भेजीं OMR शीट की प्रतियां, पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते से तीसरे दिन पूछताछ, कई और लोगों की भूमिका भी संदिग्ध, समन भेजने की तैयारी

Ranchi : 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में धांधली और मेधा घोटाला मामले की जांच कर रही...

Ranchi : 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में धांधली और मेधा घोटाला मामले की जांच कर रही सीआईडी की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। सीआईडी की अपील का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। सफल घोषित किए गए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने अपनी ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सीआईडी को भेजनी शुरू कर दी है.

अभ्यर्थियों से 5 अगस्त तक OMR शीट भेजने की अपील:

सीआईडी ने 30 जुलाई को अपील जारी कर 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थियों से पेपर-1 और पेपर-2 की ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी मांगी थी. अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट का फोटो या पीडीएफ बनाकर सीआईडी के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी पर भेजने का निर्देश दिया गया था. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने अपने दस्तावेज सीआईडी को उपलब्ध कराए हैं. सीआईडी ने ओएमआर शीट जमा करने की अंतिम समय सीमा पांच अगस्त तय की है.

JPSC सदस्यों की भूमिका भी संदिग्ध, समन भेजने की तैयारी:

जांच के दौरान सीआईडी को जेपीएससी के कुछ सदस्यों की भूमिका भी संदिग्ध मिली है. फिलहाल सीआईडी सदस्यों से जुड़ी जानकारियों और मिले साक्ष्यों का सत्यापन कर रही है. सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगर जरूरी हुआ, तो संबंधित सदस्यों को समन जारी कर पूछताछ के लिए मुख्यालय बुलाया जाएगा.

पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से तीसरे दिन 8.5 घंटे पूछताछ, मिला चौथा समन:

मामले में घिरे जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एल. खियांग्ते से सीआईडी की टीम लगातार पूछताछ कर रही है. शुक्रवार को उनसे लगातार तीसरे दिन लगभग साढ़े आठ घंटे तक गहन पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान सीआईडी ने रिमांड पर लिए गए सभी आठ मुख्य आरोपियों को एक-एक कर खियांग्ते के सामने बैठाया और क्रॉस क्वेश्चनिंग (सामने बैठाकर पूछताछ) कराई. शुक्रवार को भी पूछताछ की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिसके बाद सीआईडी ने उन्हें चौथा समन जारी कर तीन अगस्त को पुनः उपस्थित होने का निर्देश दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *