Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

JPSC परीक्षा अनियमितता केस-जेल में बंद अभय तिवारी और स्वेता गुप्ता ने मांगी बेल, CID कोर्ट ने मांगी केस डायरी

Ranchi: JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में आरोपी जेल में बंद श्वेता गुप्ता ने अपनी जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है....

JPSC exam irregularities case: Jailed Abhay Tiwari and Sweta Gupta seek bail; CID court seeks case diary

Ranchi: JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में आरोपी जेल में बंद श्वेता गुप्ता ने अपनी जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. स्वेता गुप्ता ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से रांची सीआईडी की विशेष कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सीआईडी को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. स्वेता गुप्ता JPSC की उप परीक्षा नियंत्रक (डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर) के पद पर कार्यरत थी. उन्हें सीआईडी ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था. जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में है.

अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार

सीआईडी ने JPSC परीक्षा में अनियमितता को लेकर कांड संख्या 16/2026 दर्ज की है और अब तक इस केस में 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके साथ ही इस केस के प्रमुख अभियुक्तों में से एक अभय तिवारी ने भी अपनी जमानत के लिए सीआईडी कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है.अभय तिवारी पर अपने साथ साथ अपने पारिवारिक सदस्यों को गलत तरीके से नौकरी दिलवाने का आरोप है.

ALSO READ : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: छात्रों के समर्थन में निर्जला उपवास पर बैठे विधायक जयराम महतो, 10 अगस्त को करेंगे विधानसभा मार्च

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *