Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा : S.S. पब्लिक स्कूल निशिंचितपुर, सोनुआ में विश्व आदिवासी दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

Chaibasa : S.S. पब्लिक स्कूल, निशिंचितपुर, सोनुआ के प्रांगण में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

Chaibasa : S.S. पब्लिक स्कूल, निशिंचितपुर, सोनुआ के प्रांगण में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक और जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

विद्यार्थियों को संस्कृति संरक्षण और शिक्षा के महत्व का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरुचरण नायक ने विद्यार्थियों को आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और विरासत की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. विद्यार्थियों से शिक्षा को जीवन का आधार बनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया. इस अवसर पर विद्यालय के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा भी की गई. बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे भी मेहनत और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया.

आदिवासी समाज की समृद्ध विरासत से परिचित हुए छात्र-छात्राएं

कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर मुकेश महतो, कोऑर्डिनेटर केदारनाथ नायक, प्रिंसिपल विवेक राज, विद्यालय अध्यक्ष किशोर प्रधान, उपाध्यक्ष गंगाधर महतो और अमरजीत साहू सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, विरासत, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ना तथा उनके भीतर अपनी गौरवशाली परंपराओं के प्रति सम्मान और गर्व की भावना विकसित करना रहा.

Also Read : JPSC परीक्षा अनियमितता केस-जेल में बंद अभय तिवारी और स्वेता गुप्ता ने मांगी बेल, CID कोर्ट ने मांगी केस डायरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *