Click Here
Click Here
Click Here

खजांची तालाब हादसा : 14 घंटे बाद भी पानी से नहीं निकला युवक का शव, एनडीआरएफ की टीम का इंतजार

Hazaribagh। खजांची तालाब में डूबे युवक का शव अब तक नहीं निकाला जा सका. तालाब में डूबा युवक न्यू एरिया निवासी है....

Hazaribagh। खजांची तालाब में डूबे युवक का शव अब तक नहीं निकाला जा सका. तालाब में डूबा युवक न्यू एरिया निवासी है. घटना के लगभग 14 घंटे बीत चुका है. लेकिन अभी तक युवक का शव बाहर नहीं निकाला गया है. गौरतलब है कि शुक्रवार को गर्मी से परेशान न्यू एरिया और शिवपुरी निवासी दो युवक शराब के नशे में खजांची तालाब में नहाने उतरे थे. तैरना नहीं जानने के कारण दोनों गहरे पानी में डूबने लगे. जिसमें से एक युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकला. जबकि दूसरा पानी में समा गया. सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और स्थानीय स्तर पर खोजबीन शुरू की गई थी. लेकिन सफलता नहीं मिली.

एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम का इंतजार

शनिवार सुबह तक शव के तालाब में ही पड़े रहने के कारण मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है. लोगों ने मांग की है कि अविलंब राज्य आपदा मोचन बल या एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर शव को बाहर निकाला जाएं ताकि परिजनों को सौंपा जा सके. इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि राहत कार्य की अद्यतन स्थिति जानी जा सके.

स्थानीय लोगों में आक्रोश

स्थानीय आक्रोशित नागरिकों का कहना है कि शुक्रवार शाम को ही घटना की सूचना सदर थाना पुलिस और प्रशासन को दे दी गई थी. इसके बावजूद, शनिवार सुबह 7 बजे तक शव को निकालने के लिए किसी पेशेवर गोताखोर या एनडीआरएफ की टीम को नहीं लगाया जा सका. लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि हजारीबाग जैसी कमिश्नरी (प्रमंडलीय मुख्यालय) वाले जिले में एक शव को समय पर निकालने के लिए बुनियादी संसाधनों का न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

 

ALSO READ : झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने की सभी शाखाओं में चुनाव की घोषणा, कल से होगी शुरुआत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *