Click Here
Click Here
Click Here

खूंटी: तेज रफ्तार सीमेंट लदी ट्रक की ब्रेकडाउन ट्रेलर से जोरदार टक्कर, चालक गंभीर

Khunti: खूंटी के तोरपा-खूंटी मुख्य मार्ग पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कुंजल मोड़ के समीप ब्रेकडाउन होकर खड़ी ट्रेलर...

Khunti: खूंटी के तोरपा-खूंटी मुख्य मार्ग पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कुंजल मोड़ के समीप ब्रेकडाउन होकर खड़ी ट्रेलर में पीछे से आ रहे सीमेंट लदे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राउरकेला से सिलीगुड़ी जा रही ट्रेलर पिछले एक दिन से सड़क किनारे ब्रेकडाउन हालत में खड़ी थी. इसी दौरान राउरकेला से सीमेंट लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रेलर से जा भिड़ा. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए.

Also Read: JTET में भोजपुरी-मगही की एंट्री पर महामंथन : क्षेत्रीय पहचान और रोजगार के बीच संतुलन की बड़ी परीक्षा

ग्रामीणों ने केबिन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया

स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को केबिन से बाहर निकाला. गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेजा गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्घटना के बाद कुछ देर तक तोरपा-खूंटी मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी. हादसे की भयावह तस्वीर देख मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *