Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड पुलिस: नियुक्ति के साढ़े तीन साल बाद भी DSP पोस्टिंग के इंतजार में, प्रोन्नत अधिकारियों में भी भारी निराशा

Ranchi: झारखंड पुलिस महकमे में अधिकारियों का एक बड़ा वर्ग नियुक्ति और प्रोन्नति मिलने के बावजूद महीनों और सालों से अपनी पहली...

Ranchi: झारखंड पुलिस महकमे में अधिकारियों का एक बड़ा वर्ग नियुक्ति और प्रोन्नति मिलने के बावजूद महीनों और सालों से अपनी पहली पोस्टिंग के इंतजार में बैठा है. ताजा मामला सीधे तौर पर DSP रैंक से जुड़ा है, जहां सीधी नियुक्ति वाले और प्रोन्नत होकर आए अधिकारी, पोस्टिंग के इंतजार में है.

साढ़े तीन साल से खाली बैठे हैं सीधी नियुक्ति वाले 39 DSP

झारखंड पुलिस में सीधी नियुक्ति के तहत चयनित 39 वें रैंक के डीएसपी अधिकारियों को नियुक्त हुए साढ़े तीन साल से अधिक का समय बीत चुका है. उनकी ट्रेनिंग और अन्य प्रक्रियाएं पूरी होने के बावजूद, उन्हें डीएसपी स्तर के पर पोस्टिंग नहीं किया गया हैं.

प्रमोशन पाकर भी ‘इंस्पेक्टर’ ही रह गए 64 अधिकारी

सिर्फ सीधी नियुक्ति वाले ही नहीं, बल्कि महकमे में सालों की सेवा के बाद प्रमोशन पाने वाले अधिकारी भी निराश हैं. राज्य सरकार ने पिछले साल 25 जून 2025 को पुलिस विभाग में एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के 64 इंस्पेक्टरों को डीएसपी रैंक में प्रोन्नति दी थी. इस अधिसूचना को जारी हुए लगभग 11 से ज्यादा महीने पूरे होने को हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है. इन प्रोन्नत अधिकारियों का अब तक नए पद (डीएसपी) पर पदस्थापन नहीं किया जा सका है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *