Click Here
Click Here
Click Here

भट्ठा मजदूर का अपहरण, 10 लाख की रंगदारी मांग कर जंगल में बंधक बनाया

रांची: बुढ़मू थाना क्षेत्र में ईंट-भट्ठा पर काम कर रहे मजदूरों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर 10 लाख रुपये की...

रांची: बुढ़मू थाना क्षेत्र में ईंट-भट्ठा पर काम कर रहे मजदूरों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. इस संबंध में बुढ़मू पुलिस ने दो नकाबपोश हथियारबंद अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार बिहार के गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के कदिलपुर, कुरकीहार निवासी राहुल मांझी (21) ने थाने में आवेदन देकर बताया कि वह इन दिनों बुढ़मू थाना क्षेत्र के कोटारी गांव स्थित अमजद अंसारी के चिमनी भट्ठा में पथेरा के रूप में काम करता है.

राहुल के अनुसार 6 मार्च की रात करीब 8 बजे खाना खाकर वह अपने साथी पंचू मांझी के साथ झोपड़ी में सो गया था. रात करीब 12 बजे दो नकाबपोश हथियारबंद अपराधी झोपड़ी का दरवाजा खोलकर अंदर घुस आए और भट्ठा के मैनेजर के बारे में पूछताछ करने लगे.

शोर सुनकर पंचू मांझी भी जाग गए. अपराधियों ने राहुल का मोबाइल छीन लिया और दोनों मजदूरों को जबरन जंगल की ओर ले गए. वहां पंचू मांझी को बंधक बनाकर बैठा दिया और राहुल से कहा कि भट्ठा मालिक से जाकर कहो कि 10 लाख रुपये रंगदारी दे, नहीं तो सभी पथेरा मजदूरों को भट्ठा छोड़कर जाना होगा.

इसके बाद अपराधियों ने राहुल के मोबाइल का सिम निकाल लिया और उसे वापस भट्ठा भेज दिया. डरे हुए राहुल ने रात में किसी को कुछ नहीं बताया. सुबह करीब 2:30 बजे जब भट्ठा मालिक मजदूरों के साथ वहां पहुंचे, तब उसने पूरी घटना की जानकारी दी.पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *