Religion News: घर की सजावट में मनी प्लांट एक बेहद पसंदीदा पौधा माना जाता है. इसे सिर्फ खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक भी समझा जाता है. हालांकि, वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर इसे सही दिशा और तरीके से न रखा जाए, तो इसके उल्टे प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं. कई बार लोग मनी प्लांट तो लगाते हैं, लेकिन कुछ छोटी-छोटी गलतियों की वजह से उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाता. आइए जानते हैं ऐसी ही 5 आम गलतियों के बारे में, जिन्हें आपको जरूर टालना चाहिए.
गलत दिशा में रखना
वास्तु के मुताबिक घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण बेहद पवित्र मानी जाती है. इस दिशा में मनी प्लांट रखना सही नहीं माना जाता. ऐसा करने से घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है और आर्थिक मामलों में रुकावटें आ सकती हैं. इसके बजाय मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना ज्यादा शुभ माना जाता है, क्योंकि यह दिशा धन और ऊर्जा से जुड़ी होती है.
बेल को जमीन पर फैलने देना
मनी प्लांट की बेल का जमीन पर फैलना अच्छा संकेत नहीं माना जाता. यह ठहराव और आर्थिक नुकसान की ओर इशारा करता है. वहीं, अगर बेल ऊपर की ओर बढ़ती है तो इसे तरक्की और ग्रोथ का प्रतीक माना जाता है. इसलिए हमेशा कोशिश करें कि पौधे को किसी स्टैंड या दीवार का सहारा देकर ऊपर की ओर बढ़ाएं.
सूखे या पीले पत्तों को नजरअंदाज करना
अगर पौधे के पत्ते पीले पड़ रहे हैं या सूख रहे हैं, तो इसे हल्के में न लें. यह नकारात्मक ऊर्जा का संकेत हो सकता है. ऐसे पत्तों को तुरंत हटाना जरूरी है, ताकि पौधे की सेहत बनी रहे और घर में पॉजिटिव वाइब्स बनी रहें. नियमित देखभाल से मनी प्लांट ज्यादा स्वस्थ और आकर्षक बना रहता है.
गलत कंटेनर में लगाना
मनी प्लांट को प्लास्टिक के गमले या गंदे बर्तन में लगाना भी वास्तु के अनुसार सही नहीं माना जाता. प्लास्टिक प्राकृतिक तत्व नहीं है, इसलिए इसमें ऊर्जा का प्रवाह कम माना जाता है. बेहतर विकल्प है, कि इसे मिट्टी के गमले या साफ-सुथरी कांच की बोतल, खासकर नीले रंग की, में लगाया जाए. इससे सकारात्मक ऊर्जा का संतुलन बना रहता है.
कटिंग दूसरों को देना
वास्तु मान्यताओं के अनुसार मनी प्लांट की कटिंग किसी और को देना शुभ नहीं माना जाता. ऐसा करने से घर की समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है. अगर किसी को पौधा देना जरूरी हो, तो कुछ लोग पहले छोटी-सी पूजा करने की सलाह देते हैं. हालांकि, आमतौर पर इसे घर में ही रखना बेहतर माना जाता है.
यह भी पढें: Akshaya Tritiya Daan 2026: राशि अनुसार करें ये दान, चमक उठेगी किस्मत
