21वीं सदी का भारत आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के ऐसे दौर में प्रवेश कर रहा, जो पहले अकल्पनीय था : पीएम मोदी

Dehradun : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत गढ़वाली और कुमाउंनी...

Dehradun : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत गढ़वाली और कुमाउंनी में सबको नमस्कार कर किया. उन्होंने कहा- मैं सबसे क्षमा मांगता हूं कि मुझे यहां पहुंचने में देर हुई. मैं निकला तो समय पर था लेकिन 12 किमी का रोड शो, इतना उत्साह, इतना उमंग कि मेरे लिए तेज गति से आना मुश्किल हो गया. सबका आशीर्वाद लेते हुए मुझे एक घंटे से अधिक का समय लग गया. मैं आज उत्तराखंड से एक नई ऊर्जा, नई प्रेरणा लेकर जाऊंगा. पीएम मोदी ने सभी का आभार जताते हुए कि आज देश में पर्व त्योहार की उमंग है. विभिन्न हिस्सों में नववर्ष का आगमन हुआ है. मैं देशवासियों को वैसाखी, बोहाग की शुभकामनाएं देता हूं.

यह भी पढ़ें : रांची पुलिस की कार्रवाई : हथियार के साथ स्कार्पियो सवार दो अपराधी गिरफ्तार, अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री का खुलासा

इस शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भविष्य की दशा के लिए अक्सर लोग हाथ की रेखाएं देखते हैं. मैं इस विज्ञान को तो नहीं जानता लेकिन ये भी एक शास्त्र है. इसी संदर्भ को राष्ट्र जीवन से जोड़कर देखूं तो राष्ट्र की भाग्य रेखाएं हमारी सड़कें होती हैं। हाईवे, रेलवे, एक्सप्रेस वे होते हैं. हमारा देश ऐसे ही विकास की भाग्य रेखाओं को बनाने में जुटा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगले कुछ दिनों में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है. मैं पंच बद्री, पंच केदार, पंच प्रयाग और यहां के आराध्य देवों को प्रणाम करता हूं. संतला माता को भी प्रणाम. पीएम मोदी ने कहा कि इतने बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में मां डाट काली का आशीर्वाद मिला. उत्तराखंड 26वें वर्ष में प्रवेश कर चुका. आज से प्रगति में एक और उपलब्धि जुड़ी है. इस शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा. बाबा केदार के दर्शन के बाद मेरे मुंह से निकला था. ये प्रोजेक्ट उत्तराखंड को नई गति देगा. इससे गाजियाबाद, बागपत, बड़ौत, शामली, सहारनपुर को भी बहुत फायदा होगा.

यह भी पढ़ें : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से डीजी एमएस भाटिया ने की भेंट, अग्निशमन सेवा सप्ताह’ का हुआ आगाज

पीएम मोदी ने बाबा साहेब को किया नमन

आज डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती है. मैं श्रधांजलि अर्पित करता हूं. हमारी सरकार ने जो निर्णय लिए वो संविधान को पूरी तरह लागू करने वाले हैं. आर्टिकल 370 हटने के बाद आज पूरे देश मे संविधान लागू है. उत्तराखंड ने संविधान की भावना को आगे बढ़ाकर पूरे देश को राह दिखाई है. हमारी सरकार आज हर गरीब वंचित को सच्चा सामाजिक न्याय देने में जुटी है. इसलिए बाबा साहब आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की भरपूर वकालत करते थे.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का करें समर्थन : नरेन्द्र मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 16 अप्रैल से संसद में विशेष चर्चा होगी. सभी राजनीतिक दल नारी शक्ति वंदन बिल को मिलकर इसे आगे बढ़ाएं. कहा कि मैंने आज देश की सभी बहनों के नाम एक खुला पत्र लिखा है. बड़े आग्रह के साथ देश की माताओं और बहनों को इस कार्य में शामिल होने का आह्वान किया है. मैं आज देवभूमि से देश के सभी दलों से फिर अपील करूंगा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में समर्थन करें. प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में मां नंदा राजजात का जिक्र भी किया मां नंदा को प्रणाम किया और देश की बहन-बेटियों के लिए संदेश दिया. उन्होंने कहा कि आज दुनिया कई बड़े संकटों से गुजर रही है, ऐसे में सरकार का प्रयास है कि महिलाओं को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े. पीएम मोदी ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद संसद ने नारी शक्ति वंदन बिल पास किया है, जो महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार देता है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस अधिकार को लागू करने में देरी नहीं होनी चाहिए. 2029 के लोकसभा चुनाव और उसके बाद होने वाले चुनावों से ही इस व्यवस्था को लागू किया जाना चाहिए, ताकि महिलाओं की भागीदारी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में और मजबूत हो सके.

यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री का खुला चैलेंज, कहा- निजी अस्पतालों का शोषण उजागर करने पर दूंगा अवॉर्ड

हरिद्वार में होने वाला कुंभ होगा दिव्य : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने 2023 के आदि कैलाश दौरे का जिक्र करते हुए बताया कि इसके बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है. वर्ष 2025 में करीब 40 हजार श्रद्धालु वहां पहुंचे. इसी तरह 2024 में शीतकालीन चारधाम यात्रा में 80 हजार श्रद्धालु आए, जो 2025 में बढ़कर 4 लाख से अधिक हो गए. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी के साथ विकास कर रही है. उन्होंने बताया कि इस एक्सप्रेसवे पर करीब 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया गया है. अंत में प्रधानमंत्री ने पर्यटकों और तीर्थयात्रियों से देवभूमि की पवित्रता बनाए रखने और स्वच्छता का ध्यान रखने की अपील की. साथ ही कहा कि अगले साल हरिद्वार में होने वाले कुंभ को दिव्य, भव्य और स्वच्छ बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी.

“21वीं सदी का भारत आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के दौर में प्रवेश कर रहा”

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के ऐसे दौर में प्रवेश कर रहा है, जो पहले अकल्पनीय था. अमृतसर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर समेत कई बड़े प्रोजेक्ट प्रगति के नए द्वार खोल रहे हैं, जिनसे लोगों की उम्मीदें जुड़ी हैं. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से समय की बचत होगी, यात्रा सस्ती होगी और किराया-भाड़ा कम खर्च होगा. साथ ही हजारों श्रमिकों को रोजगार मिला है और इंजीनियरों सहित कई क्षेत्रों को इसका लाभ मिल रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के पर्यटन को इससे बड़ा फायदा होगा. देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी और चारधाम यात्रा के लिए यह इंफ्रास्ट्रक्चर अहम साबित होगा. राज्य विंटर टूरिज्म, विंटर स्पोर्ट्स और वेड इन इंडिया के लिए तेजी से उभर रहा है, वहीं शीतकालीन धार्मिक यात्राओं में भी लगातार वृद्धि हो रही है.

‘हमारी सरकार अभूतपूर्व काम कर रही’

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार अभूतपूर्व काम कर रही है. ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए साल में पूरे देश में दो लाख करोड़ भी खर्च नहीं होते थे, आज 12 लाख करोड़ से ऊपर होते हैं. उत्तराखंड में ही सवा दो लाख करोड़ से ऊपर की परियोजनाओं पर काम जारी है. कभी उत्तराखंड के गांव में सड़क के इंतजार में पीढियां बदल जाती थी. अब सड़क गांव तक पहुंच रही है. वीरान गांव फिर जीवंत हो रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *