कोडरमा: चंद्रघटी में तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में शोक

Koderma: जयनगर थाना क्षेत्र के चंद्रघटी गांव में मंगलवार को तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक आरव राज की दर्दनाक मौत...

कोडरमा
तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत

Koderma: जयनगर थाना क्षेत्र के चंद्रघटी गांव में मंगलवार को तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक आरव राज की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है.

पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरा

मृतक की पहचान चंद्रघटी निवासी मुकेश यादव के पुत्र आरव राज के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, आरव घर के पास स्थित तालाब के किनारे गया था. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया और डूब गया.

ग्रामीणों ने निकाला, नहीं बच सकी जान

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है.

ALSO READ: 2030 तक हेपेटाइटिस खत्म करने का लक्ष्य, जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव : NHM

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *