Click Here
Click Here
Click Here

Koderma: ऑटो पलटने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

Koderma: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराही गांव के बेहराय टोला के समीप गुरुवार देर शाम एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट...

Koderma:  जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराही गांव के बेहराय टोला के समीप गुरुवार देर शाम एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ऑटो सवार 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान बाराडीह गांव निवासी सावन कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार समेत पूरे गांव में शोक का माहौल है.

पिपराही से बाराडीह जा रही थी ऑटो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो पिपराही से बाराडीह की ओर जा रही थी. इसी दौरान बेहराय टोला के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ऑटो सड़क किनारे पलट गया. हादसे में सावन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पिता बिजली मिस्त्री थे, जिनकी करीब पांच वर्ष पहले ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी. अब बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के वक्त ऑटो तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ऑटो पलट गई.

ALSO READ: रांची में रैपिडो कैब से सफर करने वाली महिलाएं सावधान! घर छोड़ने के बाद मोबाइल लेकर फरार हुआ चालक

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *